Monday, March 9, 2026
Home
पंजाब दर्पण
स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड की एन.एस.एस. युनिट द्वारा मनाया गया इंटरनैशनल वुमन डे।
स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड की एन.एस.एस. युनिट द्वारा मनाया गया इंटरनैशनल वुमन डे।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर।
(कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज) :
* हौनहार विद्यार्थियों के साथ वुमन डे पर पूनम व रोहित भाटिया का किया सम्मान।
स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड की एन.एस.एस. युनिट द्वारा इंटरनैशनल वुमन डे पर स्कूल की उन छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने नैशनल, स्टेट व जिला स्तरीय पर विभिन्न कैटेगरी में स्पोर्ट्स व दूसरे फील्ड में स्कूल का नाम रोशन किया।
लैक्चरर व एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी सुखविंदर कुमार ने बताया कि यह दिन समाज में महिलाओं के त्याग, ताकत व योगदान को याद करने तथा समाज को सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि महिलाओं ने जीवन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है व समाज के हर वर्ग में अपना कीमती योगदान दिया है। महिलाएं मां, बहन, बेटी, बहू, पत्नी जैसे अनमोल रिश्तों की प्रतीक है। जिसकी पॉजिटिव उर्जा से जीबन बनता में बदलाव आता है। प्रिं. डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि आज के समाज में महिलाओं की एक अलग भूमिका है। जिन्होंने वैदिक काल से ही कई मुश्किलों का सामना करते हुए समाजिक जीवन को अद्भुत बनाया है।
समारोह दौरान अध्यापिका अमनदीप, गुरप्रीत कौर किरण भगत और बाकी स्टाफ ने भी सभा को संबोधित किया। वुमन डे पर मुख्य अतिथि पहुंचे सोशल एक्टिविष्ट हमसफर रैड रीबन क्लब के प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया व हमसफर यूथ सर्विस क्लब के अध्यक्ष गोल्ड मैडलिस्ट राष्ट्रीय रत्तन आवार्डी रोहित भाटिया को विशेष तौर पर महिलाओं का सम्मान व 101 बेटीओं व माताओं की लोहड़ी सैलीब्रेशन करने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यापक इकबाल सिंह, प्रीति, रवि दीप, अनीता अरोड़ा, जसविंदर सिंह, पूजा व राधिका थापर आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment