चंबा में लेनदेन में विवाद मजदूर पर जान लेवा हमला - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, March 26, 2026

    चंबा में लेनदेन में विवाद मजदूर पर जान लेवा हमला

     चंबा में लेन-देन के विवाद में मजदूर पर जानलेवा हमला, सिर पर कांच की बोतल मारकर किया लहूलुहान*


     चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के झज्जाकोठी में एक मजदूर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, कशमल (जड़ी-बूटी) के व्यापार के लिए दिए गए पैसों को वापस मांगने पर आरोपी ने मजदूर के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी शरीफ मुहम्मद, निवासी गांव चिनालुई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    क्या है पूरा विवाद?

    पीड़ित मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी शरीफ मुहम्मद को कशमल खरीदने के लिए नकद और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया था। आरोपी ने न तो कशमल की आपूर्ति की और न ही पैसे वापस किए। काफी समय से आरोपी पीड़ित का फोन भी नहीं उठा रहा था। घटना वाले दिन जब झज्जाकोठी में दोनों का आमना-सामना हुआ, तो पीड़ित ने अपने हक के पैसे मांगे, जिस पर आरोपी भड़क गया।

    नशे की हालत में किया हमला

    शिकायत के अनुसार, आरोपी शरीफ मुहम्मद उस समय नशे की हालत में था। पैसे मांगने पर उसने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब मजदूर वहां से जाने लगा, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ में पकड़ी कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। हमले के बाद मजदूर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

    पुलिस की कार्रवाई

    घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे पुलिस थाना पहुंचाया।