जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के बक्लोह घटासनी रोड की दुर्दशा को देख के तो ऐसा लगता है ।कि मानो सड़क न होकर किसी खड्ड को जाने वाला रास्ता है इस रोड को देखकर तो ऐसे ही लगता है। थोड़ा बहुत बारिश होने पर सड़क जो है वह गड्ढों में तब्दील हो जाता है। बकलोह से घटासनी तक इस सड़क में इतने गड्ढे हैं पड चुके हैं कि गाड़ी में चलना तो क्या पैदल भी चलना दुबर हो गया। इस रोड स्कूल जाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे इसी रास्ते से होकर बकलोह सेंटर स्कूल, घटासनी स्कूल के बच्चे, और भराड़ी स्कूल के बच्चे इसी रास्ते से होकर अपने स्कूलों की ओर पहुंचते हैं यदि रास्ते में कोई गाड़ी आ जाए तो पूरे गंदे पानी के छीटे उनके कपड़ों और मुंह में पड़ते हैं। वही गाड़ी वालों को भी हिचकोले खाते हुए इसी रास्ते में से होकर गुजरना पड़ता है। यहां के स्थानीय लोग रविंद्र कुमार विजय कुमार संदीप सुरेश अजय मीनू पूजा ईशा सावित्री कालू संजय कुमार ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस रोड को जल्दी से जल्दी दुरुस्त किया जाए ताकि उनको समस्याओं का सामना न करना पड़े। जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजकुमार ठाकुर से बात की तो उन्होंने बताया कि इस रोड को इंटर लॉकिंग टायल का कार्य हेतु टैंडर हो चुका है जैसे ही कालूगंज सड़क का निर्माण कार्य खत्म हो जाता है तो उसके बाद घटासनी रोड का इंटरलॉक कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
