चम्बा जिला में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है जिससे पूरा जिला प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं मौसम की खराबी के चलते चम्बा चुवाड़ी वाया जोत, चंबा -खजियार, चंबा पांगी वाया साच मुख्य मार्गों सहित जिला के 38 सड़क मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। इसके अतिरिक्त जिला के 34 बिजली के ट्रांसफार्मर और 24 जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने लोगों से बावजह यात्रा न करने की अपील की है। साथ ही कहा कि जल्द प्रभावित हुई व्यवस्थाएं बहाल की जाएंगी।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के अनुसार बारिश पिछले कल से जारी है जिससे 38 सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाह जाही बंद पड़ी हैं। इसके अतिरिक्त 34 ट्रांसफार्मर और 24 पेयजल योजनाएं भी ठप्प हैं। बारिश रुकते की इन व्यवस्थाओं को बहाल किया जाएगा। उपायुक्त के अनुसार अगले कल के लिए भी चम्बा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से उनकी अपील है कि बेवजह यात्रा से परहेज करें और रात के समय भू स्खलन प्रभावित क्षेत्रों का रुख न करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
बाइट, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की बाइट,
चंबा से भूषण गुरुंग की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment