Thursday, March 26, 2026
Home
Unlabelled
आर टी आई से पता चला कि देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही है तेल
आर टी आई से पता चला कि देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही है तेल
आर टी आई से पता चला कि देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही है तेल
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश शर्मा)पिछले 25 दिनों से जारी ईरान संकट के कारण वैश्विक तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच एक अहम खुलासा हुआ है। एक आरटीआई (RTI) के जवाब में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया है कि भारत का रणनीतिक कच्चे तेल का भंडार (Strategic Petroleum Reserve) देश की जरूरतों को केवल लगभग 9.5 दिनों तक ही पूरा कर सकता है। सरकार का यह जवाब दर्शाता है कि भारत के पास आपातकालीन तेल भंडार की स्थिति कितनी चिंताजनक है।
इंडिया टुडे द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार भारी दबाव में है। इस संघर्ष की वजह से जहां एक ओर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है।
वहीं दूसरी ओर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर ईरानी निगरानी ने वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित करने का खतरा पैदा कर दिया है। गौरतलब है कि भारत अपने कच्चे तेल का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आयात करता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment