Monday, March 23, 2026
Home
Unlabelled
केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस का वोट नीति का हमला
केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस का वोट नीति का हमला
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश शर्मा)भारत से ईरान ने बार-बार मांग की है कि अमेरिका और इजरायल की आक्रमकता की निंदा के लिए ब्रिक्स (BRICS) के माध्यम से साझा बयान जारी करवाने की पहल करे. अब कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. इस समय ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है और इसी साल आगे चलकर नई दिल्ली में इसका शिखर सम्मेलन होना है.
कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से निशाना साधने की कोशिश की है. पार्टी महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नाराज करने से बच रही है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment