*जालंधर के पर्यटकों के साथ हिमाचल में हुआ बड़ा हादसा, 2 की गई जान 4 लोग गंभीर घायल*
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी के करेलनू इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां देर रात पर्यटकों की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। ये सभी लोग जालंधर के ही किसी स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ काम करते थे और डल्हौजी घूमने के लिए आए हुए थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से दो पर्यटकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य दो घायल पर्यटकों को स्थानीय अस्पताल में ही उपचार के लिए भर्ती रखा गया है
इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि करेलनू में हुए इस वाहन हादसे में 2 पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है
Best Digital Marketing Services – Click Here
