11 मार्च,ऑनलाइन डैस्क।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता साहू ने अपने जन्मदिन को मानवता और सेवा के प्रतीक के रूप में मनाते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर गरीब व्यक्तियों को फल-फ्रूट, चॉकलेट, कंबल, कपड़े तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पुनर्वास केंद्र बेलन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुपोषित बच्चों को फल, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए गए। इस नेक कार्य की सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्र की प्रतिभा मैडम तथा अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला महामंत्री शिव शरण साहू, मुल्लासा चंद्रदेव, रामराज शाह तथा अखण्ड भारत न्यूज़ ब्यूरो उत्तर प्रदेश के विपिन ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
No comments:
Post a Comment