Thursday, March 26, 2026
Home
Unlabelled
युद्ध के बीच तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद किसी अफरा-तफरी से बचने के लिए उठा बड़ा कदम
युद्ध के बीच तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद किसी अफरा-तफरी से बचने के लिए उठा बड़ा कदम
युद्ध के बीच तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद किसी अफरा-तफरी से बचने के लिए उठा बड़ा कदम
हिमाचल प्रदेश (प्रकाश शर्मा)भारत ने पश्चिम एशिया युद्ध के बीच तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने के बाद किसी अफरा-तफरी से बचने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। कोरोना जैसी चुनौती के दौरान तैयारियों के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाने का ऐलान किया था, जिसका मॉडल बहुत हद तक कोरोना काल की टीमों जैसा ही होगा। देश में लॉकडाउन जैसे हालात न पैदा हों, भारत ने इसके लिए मजबूत रणनीति बनाकर उस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान-बांग्लादेश और श्रीलंका इमरजेंसी मोड में चले गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बताया था कि पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए सीनियर अफसरों और एक्सपर्ट्स की 7 एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए गए हैं।
जो 'धुरंधर' टीमें बनाई गईं, उनका मॉडल कोरोना के दौर जैसा बनाया गया है, जो पेट्रोल-डीजल, खाद, नेचुरल गैस, सप्लाई-चेन और महंगाई जैसे खतरों से निपटने के लिए बनाई गई है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थीं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment