10 मार्च से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
जसोरगढ़ और भलेई में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता
कुलदीप सिंह पठानिया 10 से 16 मार्च तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार वह 10 मार्च को सांय सिहुंता पहुंचेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के तहत 11 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा दोपहर 3:30 बजे सिविल अस्पताल चुवाड़ी का निरीक्षण करेंगे।
12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे वह ग्राम पंचायत मलुन्दा के जाजड़ी से भटूंई संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे।
13 मार्च को वह जसोरगढ़ में सुबह 11:30 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं 14 मार्च को दोपहर 12:30 बजे भलेई में इसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह डलहौज़ी स्थित होटल माउंट व्यू में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका रात्रि ठहराव भी डलहौज़ी में ही रहेगा।
15 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जबकि 16 मार्च को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:
Post a Comment