केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन और स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन (DSOA), जालंधर द्वारा ऑटिज्म कार्निवाल का 01 अप्रैल को आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, March 31, 2026

    केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन और स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन (DSOA), जालंधर द्वारा ऑटिज्म कार्निवाल का 01 अप्रैल को आयोजन।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर। 
    (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : Care For Autism Foundation, जिला स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन (DSOA), जालंधर के सहयोग से, विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (2 अप्रैल) के उपलक्ष्य में 01 अप्रैल 2026 को विरसा विहार, जालंधर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ऑटिज्म कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है।

    इस कार्निवाल का उद्देश्य समाज में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विशेष बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच और समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक और सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही आम जनता के लिए मेहंदी स्टॉल एवं रिफ्रेशमेंट स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिससे यह आयोजन सभी के लिए आनंददायक और सार्थक बन रहा है।

    केयर फॉर ऑटिज्म फाउंडेशन के प्रबंधक निदेशक श्री रघु बहल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    जिला स्पेशल ओलंपिक्स एसोसिएशन (DSOA), जालंधर के अध्यक्ष श्री राजीव द्विवेदी ने कहा कि विशेष बच्चों में अपार संभावनाएं होती हैं, जिन्हें पहचानने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने आगे कहा कि यह कार्निवाल श्री रघु बहल का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य समाज की सोच को बदलना और यह संदेश देना है कि ये बच्चे “दिव्यांग” नहीं बल्कि “विशेष रूप से सक्षम” (differently-abled) हैं।

    आयोजकों नद्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस नेक पहल का समर्थन करें, ताकि एक जागरूक और संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment