अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/ जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा 13 मार्च 1927 को स्थापित ऑल इंडिया समता सैनिक दल (रजि.) का 99 वा स्थापना दिवस समागम, तिथि 15 मार्च, 2026 को अंबेडकर भवन, डॉ. अंबेडकर मार्ग, जालंधर में दल की पंजाब इकाई द्वारा आयोजित किया गया।
इस स्थापना दिवस समागम की अध्यक्षता दल की पंजाब राज्य इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप भट्टी द्वारा की गई तथा इस समागम में प्रोफेसर बलबीर अध्यक्ष अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब (रजि.) बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
जिन्होंने अपने बहुमूल्य विचारों द्वारा दल के 99 वें स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया गया।
दल की पंजाब इकाई द्वारा प्रोफेसर बलबीर को दल के सैनिकों के साथ बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर की एक ऐतिहासिक फोटो और शाल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मान्यवर वरिन्द्र कुमार, मेंबर केंद्रीय कार्यकारणी, हरभजन निम्ता कोषाध्यक्ष पंजाब इकाई और आर. एस. तेज़ी, रिटायर्ड SBI बैंक मेजर द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए,
तथा माननीय बलदेव जस्सल धम्माचार्य, मकसुध्दा बुद्ध विहार, माननीय सुनील अटवाल, माननीय मंगत राम सेवा मुक्त (एडिटर दैनिक भास्कर), माननीय जसविंदर वरीयाना , मैडम संतोष कुमारी (वरीयाना),
माननीय चमन लाल, माननीय नरिंद्र कुमार इस समागम में विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मंच संचालन का कार्य माननीय सनी थापर द्वारा बा-खुबी निभाया गया।
No comments:
Post a Comment