🔥“आनी के चवाई विद्यालय के होनहार प्रियम ने NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाज़ी, क्षेत्र का नाम किया रोशन” - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, March 7, 2026

    🔥“आनी के चवाई विद्यालय के होनहार प्रियम ने NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा में मारी बाज़ी, क्षेत्र का नाम किया रोशन”

    आनी (कुल्लू),7 मार्च।
    डी० पी० रावत।
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
    शिक्षा खण्ड आनी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चवाई के होनहार छात्र प्रियम एन ने प्रतिष्ठित नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMS) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी विद्या देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियम, हेमराज के सुपुत्र, एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से यह सफलता प्राप्त की है। पढ़ाई के साथ-साथ प्रियम विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक तथा सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

    विद्यालय की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के अध्यक्ष इंदर सिंह ने भी प्रियम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रियम भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे और अन्य विद्या- र्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

    विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रियम को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ✨ प्रियम की यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह दर्शाती है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    No comments:

    Post a Comment