“नारी सम्मान ही सच्चा मानवाधिकार: कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानवाधिकार संगठन ने दिलाई शपथ” - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, March 8, 2026

    “नारी सम्मान ही सच्चा मानवाधिकार: कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानवाधिकार संगठन ने दिलाई शपथ”

    विपिन ओझा,संवाददाता।
    8 मार्च,कानपुर/उत्तर प्रदेश।
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर के वार्ड-7 में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण संस्था की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष तपन अग्निहोत्री ने सभी को महिला सम्मान और मानवाधिकार संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तपन अग्निहोत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परेशान है, उपेक्षित है या उसकी कोई सहायता नहीं कर रहा है, तो संस्था उसके साथ खड़ी रहेगी और हर संभव मदद करेगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्निहोत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि वे जीवन में कभी भी किसी के मानवाधिकारों का हनन नहीं करेंगे और सदैव नारी का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ मिलकर समाज में न्याय और सहयोग की भावना को मजबूत करना सभी का कर्तव्य है।

    कार्यक्रम में भारतीय नारी की महानता पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय महिला परिवार की मजबूती की आधारशिला होती है। कई बार वह स्वयं दुख और कठिनाइयों में होते हुए भी अपने परिवार के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं करती। यही त्याग और समर्पण भारतीय नारी की सबसे बड़ी विशेषता है। वक्ताओं ने कहा कि यदि शुद्ध शब्दों में कहा जाए तो महिला के बिना पुरुष अधूरा है और पुरुष के बिना महिला अधूरी है। समाज में दोनों का समान योगदान है और दोनों के सम्मान से ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.