संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक बार फिर हिंसक टकरावों का अंत करने की जा रही पुकार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, March 8, 2026

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक बार फिर हिंसक टकरावों का अंत करने की जा रही पुकार।

    (सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर में एंतोनियो गुतेरेश संयुक्त राष्ट्र महासचिव)
    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सांझा करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेश द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका-इज़राइल और ईरान विवाद पूरे क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते सैन्य अभियान भयावह हैं , उन्होंने कहा,"मध्य पूर्व और उससे परे हो रहे सभी अवैध हमले पूरे क्षेत्र में आम नागरिकों को भारी पीड़ा और नुकसान पहुँचा रहे हैं -और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए, विशेषकर सबसे संवेदनशील लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि स्थिति किसी के भी नियंत्रण से बाहर जा सकती है, समय आ गया है कि लड़ाई रोकी जाए और गंभीर कूटनीतिक वार्ताएँ शुरू की जाएं"। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेश द्वारा कहा गया है कि बहुत कुछ दांव पर लगा है, जितना पहले कभी नहीं था। यूएन एजेंसियों द्वारा चेतावनी दी गई है कि लगभग 16 देश इस संकट से प्रभावित हैं, आम नागरिक हताहत व विस्थापित हो रहे हैं, और बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुँच रही है।

    No comments:

    Post a Comment