(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर)
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Mohamed bin Zayed Al Nahyan) द्वारा हाल ही में ईरान द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों में घायल हुए लोगों से मुलाकात के दौरान एक भावुक संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा है कि , "यदि हम आपकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं, तो हमें क्षमा करें। परंतु हम युद्ध के कठिन दौर से गुज़र रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम अपनी जनता, अपने परिवारों और आप सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।" यह बयान राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का स्पष्ट संकेत है। कठिन परिस्थितियों में भी नेतृत्व की यह जिम्मेदारी और संवेदनशीलता सराहनीय है।
No comments:
Post a Comment