Friday, March 6, 2026
Home
हिमाचल प्रदेश दर्पण
पर्यटन सीजन से पहले बंजार में प्रशासन सक्रिय, 11 मार्च को होगी अहम बैठक, जिभी, शोजा, तांदी और तीर्थन घाटी से जुड़े पर्यटन संगठनों व विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय पर होगी चर्चा।
पर्यटन सीजन से पहले बंजार में प्रशासन सक्रिय, 11 मार्च को होगी अहम बैठक, जिभी, शोजा, तांदी और तीर्थन घाटी से जुड़े पर्यटन संगठनों व विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय पर होगी चर्चा।
बंजार,6 मार्च (परस राम भारती) अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। पर्यटन सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए 11 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार के कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एसडीएम कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक का उद्देश्य पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले संबंधित विभागों और पर्यटन संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
बैठक में क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के सुचारू प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रशासन के अनुसार पर्यटन सीजन के दौरान बंजार उपमंडल के जिभी, शोजा, तांदी और तीर्थन घाटी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को पहले से मजबूत करने और संभावित समस्याओं के समाधान पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग बंजार व रामपुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी बंजार सहित जिभी, तांदी, शोजा और तीर्थन घाटी पर्यटन विकास एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और पर्यटन संगठनों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर पर्यटन सीजन के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment