संयुक्त राष्ट्र द्वारा तुरंत हिंसक टकरावों का अंत करने की जा रही पुकार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, March 6, 2026

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा तुरंत हिंसक टकरावों का अंत करने की जा रही पुकार।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सांझा करते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका-इज़राइल और ईरान विवाद पूरे क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते सैन्य अभियान भयावह हैं और बच्चों के लिए एक गंभीर खतरा हैं। 
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि आम नागरिकों, स्कूलों और अस्पतालों पर कभी हमला नहीं होना चाहिए, इस क्षेत्र - और पूरी दुनिया में - हर बच्चे को भय मुक्त जीवन जीने का अधिकार है और उनकी सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए। संयुक्तराष्ट्र द्वारा तुरंत हिंसक टकरावों का अंत करने की पुकार लगाई जा रही है और लगातार ज़ोर दे रहा है कि आम नागरिक निशाना नहीं होने चाहिए। बच्चों को हमेशा युद्धों की सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है, जिन्हें उन्होंने खुद नहीं चुना।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.