(सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर ररूसी राजदूत डेनिस अलीपोव)
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/नई दिल्ली (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत को तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर किल्लत हुई तो रूस द्वारा कहा गया है कि वह भारत को उसकी कुल एनर्जी डिमांड को पूरा करेगा। रूस द्वारा यह भरोसा तब दिया गया है जब अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है।
सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर
वहीं, ईरान द्वारा युद्ध के मद्देनजर होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया गया है, भारत अपनी कच्चे तेल की 80 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की लगभग आधी आवश्यकता का आयात करता है। यह ज्यादातर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आते हैं। इस स्थिति में रूस भारत की मदद के लिए आगे आया है। रूस पहले भी कई मौकों पर भारत का मददगार साबित होता रहा है। पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर भारत को रूसी कच्चे तेल की आपूर्ति के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव द्वारा पत्रकारों से कहा गया कि, "हम भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं।"
जहां यह बात बता दें कि ईरान द्वारा कहा गया है कि वह 'स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से सिर्फ चीन को ही गुजरनेदेगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.