🚩 21 जून का महासंगम: कोली समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, मंत्री धनी राम शांडिल बनेंगे विशेष अतिथि। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

Breaking

Monday, March 2, 2026

🚩 21 जून का महासंगम: कोली समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, मंत्री धनी राम शांडिल बनेंगे विशेष अतिथि।

2 मार्च, ऑनलाइन डैस्क।
डी० पी० रावत/ परस राम भारती।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : अखिल भारतीय कोली समाज के प्रस्तावित विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर प्रदेश भर में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने शिमला स्थित निवास पर हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल से शिष्टाचार भेंट की।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव उत्तम सिंह कश्यप भी उपस्थित रहे।

बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। वीरेंद्र कश्यप ने मंत्री महोदय को सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने सहर्ष स्वीकार कर समाज के प्रयासों की सराहना की।
मंत्री शांडिल ने कहा कि समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे राष्ट्रीय आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सम्मेलन में सहभागिता कर समाज के सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद शलाठ के अनुसार यह मुलाकात आगामी अधिवेशन की तैयारियों को नई ऊर्जा देने वाली साबित होगी। 21 जून का यह राष्ट्रीय सम्मेलन कोली समाज की एकता, संगठन शक्ति और भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है।

No comments:

Post a Comment