🟥 हाईकोर्ट की रोक के बाद शंकराचार्य से मिला प्रतिनिधिमंडल, बोले— “सत्य की विजय, षड्यंत्र से सावधान रहे देश” - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking

Tuesday, March 3, 2026

🟥 हाईकोर्ट की रोक के बाद शंकराचार्य से मिला प्रतिनिधिमंडल, बोले— “सत्य की विजय, षड्यंत्र से सावधान रहे देश”

✨ वाराणसी/प्रतापगढ़ /उत्तर प्रदेश,3 मार्च।
विपिन ओझा संवाददाता।अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ : इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट से संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद से एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी पहुंचा और केदारनाथ घाट स्थित श्रीमठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। उनके साथ पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विवेक त्रिपाठी और अधिवक्ता प्रीतम शुक्ल भी उपस्थित रहे।
🔴 “यह न्याय और सत्य की जीत” — कांग्रेस जिला अध्यक्ष

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हाईकोर्ट का यह निर्णय न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार सुनियोजित तरीके से पूज्य शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा, “भगवान शंकराचार्य का अपमान समस्त सनातन धर्म का अपमान है। देश के करोड़ों सनातनी इस निर्णय से राहत महसूस कर रहे हैं।”

🔴 “सत्यमेव जयते” — विवेक त्रिपाठी

पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने कहा कि दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाइयों पर न्यायालय की यह रोक करारा जवाब है। उन्होंने कहा, “सत्य को दबाने की हर कोशिश अंततः विफल होती है — सत्यमेव जयते।”

🔴 “तानाशाही नहीं चलेगी” — अधिवक्ता प्रीतम शुक्ल

अधिवक्ता प्रीतम शुक्ल ने कहा कि वे शंकराचार्य जी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। इस अवसर पर वेदान्त तिवारी, सुनील शुक्ल, देवमणि पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, शुभम शुक्ल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment