अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : वार्ड नंबर 3 के भीतर आते नूरपुर कलोनी के एक नीजि स्कूल प्रबंधकों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई लिखित शिकायत में इलाका निवासी सुखदेव कुमार उर्फ सुखा नामक व्यक्ति पर शराब पीकर स्कूल का वातावरण खराब करने, विद्यार्थियों, पेरैंट्स व स्टाफ मैंबरों को तंग परेशान करने व गाली-गलोच करने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है।
स्कूल प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि जब भी बच्चों के स्कूल आने व जाने का समय होता है तभी उपरोक्त व्यक्ति शराब व अन्य नशीली वस्तु का सेवन करके सभी को अप-शब्द बोलता है, जो नशे में 2 बार स्कूल के अंदर भी जबरदस्ती घुस चुका है। जिसकी जानकारी स्कूल अधिकारियों द्वारा 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में भी दी गई है। प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि इस घटना से स्कूल के बच्चों की सेफटी व स्कूल की मयार्दा पर भी खतरा मंडराने लगा है। इलाका निवासियों व स्कूल प्रबंधकों की ओर से उसे कई बार समझाने पर भी वे प्रबंधकों व बच्चों पर गल्त शब्दाबली के प्रयोग करने के बाज नहीं आता। यहां तक कि कई बार नशे में स्कूल से बच्चों को उठवाने व बंद करने की धमकियां भी दे चुका है। जिस संबंधी स्कूल के प्रबंधकों द्वारा डिविजन नंबर 8 व जालंधर के सी.पी. को लिखित शिकायत दी गई है। स्कूल प्रबंधकों द्वारा आरोपी खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की गई है और स्कूल के नजदीक पी.सी.आर. अधि- कारियों की डियूटी लगाने हेतु मांग की गई है।
No comments:
Post a Comment