आनी के युवक समेत दो तस्कर दबोचे, नोगली में 218 बोतल अवैध शराब बरामद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, April 30, 2026

    आनी के युवक समेत दो तस्कर दबोचे, नोगली में 218 बोतल अवैध शराब बरामद

     

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ 

    30अप्रैल, रामपुर 


    जिला पुलिस शिमला ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नोगली क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित चेकिंग के दौरान नोगली में तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान वाहन से अलग-अलग ब्रांड की कुल 218 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में बीयर सहित कई नामी अंग्रेजी और देसी ब्रांड शामिल हैं।

    मौके पर मौजूद दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार (24वर्ष ) पुत्र रमेश कुमार , निवासी गांव शनोग, तहसील करसोग (मंडी) तथा संजय कुमार (33 वर्ष ) पुत्र शोभा राम , निवासी गांव चिमनी, तहसील आनी (कुल्लू) के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    रामपुर पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की आगे जांच जारी है।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला ने कहा कि जिले में अवैध नशे और शराब के कारोबार के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment