कुल्लू में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, April 29, 2026

    कुल्लू में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

     डी०पी० रावत विशेष रिपोर्ट 

    अखंड भारत दर्पण (ABD)न्यूज़



    कुल्लू, 29 अप्रैल: आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है।

    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) अनुराग चंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उठाया गया है। कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों, सुझावों और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

    उन्होंने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे (24×7) सक्रिय रहेगा, ताकि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए विशेष संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

    आमजन अपनी शिकायतें एवं सुझाव फोन नंबर 01902-225633 या ईमेल ac-kul-hp@nic.in के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं।

    सहायक आयुक्त डॉ. जैबंती ठाकुर को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो चुनाव संबंधी सभी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकृत होंगी।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दें और किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को उपलब्ध करवाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    No comments:

    Post a Comment