शिमला में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 9 माह की गर्भावस्था का खुलासा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, April 30, 2026

    शिमला में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 9 माह की गर्भावस्था का खुलासा

    रामपुर उपमंडल का मामला, आरोपी भी नाबालिग; POCSO के तहत केस दर्ज

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD)न्यूज़ 

    रामपुर (शिमला):

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उसे अचानक पेट में तेज दर्द हुआ।

    जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह नौ महीने की गर्भवती है।

    पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया, जिससे लड़की गर्भवती हुई।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भी नाबालिग है, जिस पर जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है।



    No comments:

    Post a Comment