आनी,13 अप्रैल
डी० पी० रावत: विशेष रिपोर्ट
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय आनी कस्बे में स्थित बाबा बालक नाथ मन्दिर नालडेरा में 26वां भंडारा सम्पन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रेल की पूरी रात शाम 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जागरण का दौर चला। जिसमें तारा देवी शिमला से आए भजन मण्डली ने अनेकों भजन गाकर बाबा बालक नाथ और अन्य देवी देवताओं का गुणगान किया। इस जागरण में क़रीब 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जागरण में निश्चित अन्तराल के बाद बाबा बालक नाथ हनुमान, कालीऔर भैरो बाबा की मनमोहक झांकियां निकाली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल पूरे दिन लगभग 5 हज़ार भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मन्दिर के प्रबन्धक कुलदीप शर्मा ने ए बी डी न्यूज़ को बताया कि सन 2000 में उनके स्वर्गीय पिता जगदीश शर्मा ने बाबा बालक नाथ मन्दिर की स्थापना की थी। तब से आज तक उनका परिवार हर वर्ष जागरण और भंडारे का आयोजन कर रहा है।
उन्होंने बताया कि उनके पिता को बाबा बालक नाथ और राजा भर्तृ सिद्ध थे।
उन्होंने बताया कि यहां बाबा की स्थापना बालक रूप में है इसलिए भंडारे में हर साल आनी के सभी स्कूलों के बच्चे भंडारे में विशेष रूप से आमन्त्रित होते हैं।
उन्होंने बाबा बालक नाथ से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की है।





No comments:
Post a Comment