बंजार की बदहाल सड़कों पर 9 अप्रैल को गरजेगी जनता, भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन: शौरी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, April 7, 2026

    बंजार की बदहाल सड़कों पर 9 अप्रैल को गरजेगी जनता, भाजपा करेगी बड़ा प्रदर्शन: शौरी

     

    🖋️ बंजार (कुल्लू), 7 अप्रैल।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD )न्यूज़ 


    बजार विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की सड़क व्यवस्था इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। खासकर NH-305 पर प्रतिदिन लंबे ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है, जबकि मरम्मत और निर्माण कार्य भी ठप पड़े हैं।

    बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और बदहाल सड़कों के विरोध में 9 अप्रैल को बंजार नगर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा को आठ महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सड़कों की हालत में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर बस रूट बंद पड़े हैं और कई सड़कों पर छोटी गाड़ियों का आवागमन भी जोखिम भरा बन गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तृतीय चरण के तहत चार सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है, लेकिन केंद्र से पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    विधायक ने चिंता जताते हुए कहा कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में भी कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन की योजना प्रस्तावित है, लेकिन यदि राज्य सरकार का यही ढीला रवैया जारी रहा तो इन परियोजनाओं पर भी असर पड़ सकता है।

    उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को भाजपा बंजार में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी, जिसके बाद जनता के साथ मिलकर एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को सड़कों की बदहाल स्थिति और लचर व्यवस्था के खिलाफ कड़ा संदेश दिया जाएगा।

    विधायक ने क्षेत्रवासियों से इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment