अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है उन्होंने कहा कि वे इन योजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सुविधाओं से वंचित न रह जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान, उपायुक्त द्वारा जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना और स्वामित्व-मेरा घर मेरे नाम योजना को जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से लागू करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक की नकद रहित उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने एसडीएम को योजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।
एक अन्य बैठक के दौरान, उपायुक्त द्वारा अधिकारियों से गेहूं के अवशेष जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया और उन्हें किसानों को खेतों को जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने का भी निर्देश दिया।
No comments:
Post a Comment