अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत पंजाब/जालंधर (कमलजीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : कानूनी सहायता रक्षा काउंसिल नीति के विरोध में वकीलों की जिला बार एसोसिएशन जालंधर के नेतृत्व में वकीलों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज शुक्रवार को 9वें दिन भी जारी रही। वकीलों की जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन, सचिव रोहित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार भल्ला, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर प्रताप सिंह, सहायक सचिव सोनालिका और कार्यकारी सदस्य पारस चौधरी, नेहा अत्री, प्रभु, विजय द्वारा बताया गया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालयों के वकीलों द्वारा आज भी पहले की तरह एल.ए. डी.सी. नीति के विरोध में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पूरे राज्य के विधि समुदाय इस नीति के विरोध में एकजुट है और इस आंदोलन को दिन-प्रतिदिन अधिक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बार की अभूतपूर्व एकता इस संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत है और विधि समुदाय के हितों की रक्षा के लिए यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन एल.ए.डी.सी. नीति की वापसी तक पूरे दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगा। वकीलों द्वारा एल.ए.डी.सी नीति रद्द करो के नारे भी लगाए गए।
इस अवसर पर विरोध प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह रंधावा, पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल पंजाब और हरियाणा नवतेज सिंह तूर, पूर्व अध्यक्ष जी.के.अग्निहोत्री, वी.के. सरीन, एस.एस.नंदा, छाया खुल्लर, प्रितपाल सिंह, वकील सांपला, राजू आंबेडकरी, के.एस. हुंदल, दर्शन सिंह दयाल, वरिष्ठ मनदीप सिंह सहदेव, बलविंदर सिंह लक्की, गुरमेल सिंह लिधर, संजीव बंसल, एच.वी. कोहली, प्रीतपाल सिंह, रतन दुआ, अमरिंदर थिंद, राकेश धीर, सनी कुमार, कुणाल गोयल, मधुर रचना, अंजू भल्ला, संजीव कंबोज, बलविंदर पाल इंदर, राज कुमार बैंस, दीपक , कुलदीप भट्टी, मनवीर कौर, साक्षी, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, तेजिंदर सिंह धालीवाल, कुँवर सूद, अशोक सरीन, एचवी कोहली, संजीव कंबोज, दिनेश जस्सी, अजय कौशिक, सनी कुमार, राजेश वर्मा, मोहम्मद ईशाद खान, रोहित मसीह, प्रवीण बाला, सुनीता जस्सल, राकेश धीर, अनु सोढ़ी, कुलविंदर कौर, गुरलीन कौर, रवीना, अंजू , मंजू इत्यादि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment