Sunday, April 26, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की टीम पहुंची बालोतरा, श्रमिकों की मौत मामले में फेक्ट्री का लिया जायजा, मृतक श्रमिकों के परिजनों से ली जानकारी
राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की टीम पहुंची बालोतरा, श्रमिकों की मौत मामले में फेक्ट्री का लिया जायजा, मृतक श्रमिकों के परिजनों से ली जानकारी
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की टीम ने रविवार को बालोतरा जिले का दौरा कर मां गणपति फैक्ट्री में मशीन की सफाई के दौरान हुए हादसे और श्रमिकों की मौत के मामले में फीडबैक लिया। आयोग की डिप्टी डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष अनुराधा दुसान तथा सहायक अधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों में कोताही न बरतने की हिदायत दी।
पीड़ित परिवारों से मिले अधिकारी
आयोग की टीम सबसे पहले सांसी कॉलोनी पहुंची, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों ने अपनी व्यथा सुनाई, जिस पर आयोग ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
फैक्ट्री की व्यवस्थाओं को परखा
इसके पश्चात टीम ने मां गणपति फैक्ट्री का रुख किया। डिप्टी डायरेक्टर दुसान ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां मशीन की सफाई के दौरान हादसा हुआ था। उन्होंने फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों, कार्य स्थितियों और श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर ही लंबी चर्चा हुई।
सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश
आयोग ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही, श्रम विभाग और कारखाना अधिकारियों को पाबंद किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करवाया जाए।
प्रशासनिक लवाजमा रहा मौजूद
दौरे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक महेंद्र कुमार, श्रम आयुक्त रामचंद्र गढ़वीर, कारखाना एवं बॉयलर अधिकारी अनिरुद्ध मीणा तथा जिला उद्योग अधिकारी दुष्यंत सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment