Saturday, April 11, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
बालोतरा: आईपीएल सट्टे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब-किताब और 33 मोबाइल ज़ब्त
बालोतरा: आईपीएल सट्टे के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का हिसाब-किताब और 33 मोबाइल ज़ब्त
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) शहर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम (DST) ने सिटी पार्क के पास एक मकान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर चार नामी सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
### **करोड़ों का सट्टा और हाईटेक उपकरण बरामद**
पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीक का इस्तेमाल कर सट्टा चला रहे बुकीज़ के कब्जे से भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, 1 पियानो अटैची (विशेष मोबाइल सेटअप) वाईफाई राउटर उपकरणों के साथ पुलिस को करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब-किताब भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:-
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार क्रिकेट बुकियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान
जावेद, मनीष,असरफ,महेंद्र के रूप में की गई है।
DST टीम और कांस्टेबल उदयवीर सिंह की रही मुख्य भूमिका:- यह पूरी कार्रवाई बालोतरा की DST (District Special Team) द्वारा अंजाम दी गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में कांस्टेबल उदयवीर सिंह की विशेष और महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि सट्टा बाजार के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा किया जा सके।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment