कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने विभागवार कार्यों को परखा; बोले- संपर्क पोर्टल पर शिकायतों का जल्द हो निस्तारण, असंतुष्ट लोगों से खुद बात करें अफसर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, April 27, 2026

    कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने विभागवार कार्यों को परखा; बोले- संपर्क पोर्टल पर शिकायतों का जल्द हो निस्तारण, असंतुष्ट लोगों से खुद बात करें अफसर

    पाली:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) पाली जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने विभागवार कार्यों को परखा; बोले- संपर्क पोर्टल पर शिकायतों का जल्द हो निस्तारण, असंतुष्ट लोगों से खुद बात करें अफसर सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति रिपोर्ट जांची। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल (181) पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान करें। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे केवल पोर्टल पर निस्तारण न करें, बल्कि असंतुष्ट परिवादियों से फोन पर बात कर उनकी समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें।
    चिकित्सा: बांगड़ अस्पताल में कूलर-पंखे ठीक कराएं, दवाइयों की कमी न हो
    बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने बांगड़ चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल के सभी कूलर, पंखे और एसी की तत्काल रिपेयरिंग करवाई जाए। साथ ही अस्पताल में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक, निःशुल्क जांच सुविधाएं और ब्लड बैंक में स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों और वयोवंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पाबंद किया गया।
    शिक्षा व निर्माण: जर्जर भवनों को गिराने और पेयजल कनेक्शन के निर्देश
    बैठक में शिक्षा विभाग और आईसीडीएस (महिला एवं बाल विकास) के जर्जर भवनों को चिह्नित कर उन्हें गिराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया, ताकि कोई हादसा न हो। इसके अलावा पीएचईडी, जेजेएम (जल जीवन मिशन) और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली गई। नगर निगम और डिस्कॉम को शहर की मूलभूत सुविधाओं और बिजली आपूर्ति में सुधार के निर्देश दिए गए।
    पर्यावरण: 'हरियालो राजस्थान' के तहत अभी से शुरू करें तैयारी
    आगामी मानसून को देखते हुए वन विभाग को 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण की योजना बनाने और पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पेंशन सत्यापन और उद्योग केंद्र को विश्वकर्मा योजना की प्रगति बढ़ाने को कहा गया।
    ये अधिकारी रहे मौजूद
    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment