Saturday, April 18, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज देश विदेश दर्पण (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा ऐलान किया गया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। हालांकि, यह जलडमरूमध्य इजरायल-लेबनान संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए ही खोला गया है, जो गुरुवार से अगले 10 दिनों तक के लिए प्रभावी है। ऐसे में फारस की खाड़ी में फंसे जहाज अब होर्मुज को पार कर अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। इन जहाजों पर तकरीबन 20000 कर्मी भी सवार हैं, जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों के बाद फंसे हुए हैं।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग, संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए, पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है। यह मार्ग उसी समन्वित मार्ग पर स्थित है जिसकी घोषणा इस्लामिक गणराज्य ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है।"
Tags
# देश विदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
देश विदेश दर्पण
Tags
देश विदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment