Monday, April 20, 2026
Home
राजस्थान दर्पण
बड़ी खबर: उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट्स में भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित
बड़ी खबर: उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान पचपदरा रिफाइनरी की यूनिट्स में भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित
बालोतरा (बाड़मेर)ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) राजस्थान के पचपदरा (बालोतरा) स्थित एचपीसीएल (HPCL) रिफाइनरी में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्रूड ऑयल साफ करने वाली दो यूनिट्स में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय रिफाइनरी में काम चल रहा था। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कल (मंगलवार) होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम और दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
दोपहर 2 बजे मची अफरा-तफरी, आसमान में छाया काला धुआं
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से अचानक ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।
तुरंत एक्शन आग लगते ही रिफाइनरी का ऑटोमैटिक फायर सेफ्टी सिस्टम चालू हो गया।
रेस्क्यू आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
79 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट, कल होना था उद्घाटन
पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान का सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे करीब 79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
सालाना क्षमता 9 मिलियन टन कच्चा तेल।
क्षेत्रफल लगभग 4500 एकड़ (7200 बीघा)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इस भव्य कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करने वाले थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है।
नुकसान का आकलन जारी, CM ने दिए जांच के आदेश: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर संज्ञान लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रिफाइनरी अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद कूलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी तकनीकी खामी की वजह से। करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच की जा रही है।
— रिफाइनरी प्रबंधन
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment