कुमारसेन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान इनोवा से अफीम के साथ 12 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, April 10, 2026

    कुमारसेन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी के दौरान इनोवा से अफीम के साथ 12 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

     10 अप्रैल शिमला

     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ 


    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कुमारसैन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक हरियाणा नंबर की इनोवा गाड़ी से अफीम के साथ 12 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी बरामद की है।

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर (HR 38R-6525) की इनोवा गाड़ी को संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। वाहन में नेपाली मूल के तीन व्यक्ति सवार थे।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9.28 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही वाहन से 12 लाख रुपए नकद भी मिले, जिससे पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका है। इतनी बड़ी रकम मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि नकदी या तो नशा बेचकर अर्जित की गई है या किसी बड़ी अवैध डील के लिए ले जाई जा रही थी।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और वाहन व नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है।

    इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुट गई है और इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

    No comments:

    Post a Comment