Wednesday, April 8, 2026
केंद्र सरकार का हृदय से किया गया आभार व्यक्त।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत /नई दिल्ली (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट द्वारा राजधानी की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए केंद्र सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल सहित केंद्र सरकार के नेतृत्व के प्रति सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा कहा गया कि यह निर्णय लाखों परिवारों के जीवन में नई आशा और सम्मान लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में ₹800 करोड़ का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे इन कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा और विकास को गति मिलेगी।
Tags
# नई दिल्ली दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
नई दिल्ली दर्पण
Tags
नई दिल्ली दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment