22 अप्रैल,आनी।
डी० पी० रावत: विशेष रिपोर्ट।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय आनी कस्बे में व्यापार मण्डल अपर बाज़ार आनी द्वारा पत्रकार एवम् व्यापारी संजीव आर्यन को भारतीय व्यापार संघ के तहत प्रदेश महामंत्री(हिमाचल) की नियुक्ति होने पर सम्मानित किया गया।
नव अभ रिवर टच रेस्टोरेंट में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के प्रधान जेठू राम द्वारा टोपी व मफ़लर और अन्य समस्त सदस्यों ने मालाएं पहना कर सम्मानित किया।
प्रधान जेठू राम ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आनी जैसे छोटे से क्षेत्र से संबंधित व्यापारी संजीव आर्यन की प्रदेश महामंत्री की ताजपोशी से सभी व्यापारियों के साथ साथ क्षेत्र वासियों का मस्तक ऊंचा हुआ है। उन्होंने आर्यन से उक्त व्यापार मण्डल को प्रदेश भर में आगे लाने की दिशा में कोशिश करने का आवाहन किया।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पधारे आनी टुडे डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के पत्रकार एवम् ज़िला परिषद कुल्लू के बखनाओ वार्ड से प्रस्तावित प्रत्याशी दीवान राजा ने अपने संबोधन में पहले संजीव आर्यन को बधाई दी और उसके बाद उक्त व्यापार मण्डल को भविष्य में हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम के बाद एक साधारण बैठक में संजीव आर्यन को सर्व सम्मति से सचिव चुना गया। सनद रहे कि पूर्व सचिव सत्या पाल द्वारा हाल में त्याग पत्र दिया गया था।
मण्डल को सुचारू संचालन के लिए यह चुनाव आवश्यक था।
इसके अतिरिक्त मण्डल के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।


No comments:
Post a Comment