विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का किया गया स्वागत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, April 22, 2026

    विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का किया गया स्वागत।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : बीते रोज हल्का उतरी (नॉर्थ) से आप पार्टी नेता गुरविंदर सिंह लक्की द्वारा होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का उनके निवास स्थान पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके साथ शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

    उन्होंने बताया कि विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का यह स्नेहपूर्ण आगमन मेरे लिए अत्यंत सम्मान और प्रेरणा का विषय है और मैं विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करत हूँ।

    इस शुभ अवसर पर उनके निवास स्थान पर वार्ड नंबर 76 से पार्षद (काउंसलर) राजेश ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार और समाजसेवी शिंदा नमधारिया भी मौजूद रहे।”

    आप पार्टी नेता गुरविंदर सिंह लक्की द्वारा बताया गया कि इस मुलाकात में आने वाले समय में चुनावों पर भी चर्चा की गई और पार्टी की गतिविधियों के बारे में सकारात्मक बातचीत हुई।” आप पार्टी नेता गुरविंदर सिंह लक्की द्वारा एक बार फिर से विधायक ब्रह्म शंकर (जिम्पा) का उनके इस स्नेह और सहयोग के लिए तहदिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

    No comments:

    Post a Comment