गेहूं की पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए हुई एक महत्वपूर्ण बैठक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, April 23, 2026

    गेहूं की पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए हुई एक महत्वपूर्ण बैठक।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा एक बैठक के दौरान कहा कि जालंधर प्रशासन जिले में गेहूं की पराली जलाने की घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा गेहूं की मौजूदा फसल के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए और जागरूकता से लेकर कार्रवाई तक बहुआयामी रणनीति अपनाई जानी चाहिए।

    उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा एसडीएम को उप-मंडल स्तर पर एक कार्य बल गठित करने का निर्देश दिया गया, जो गेहूं की पराली जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
    उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा कृषि विभाग को निर्देश दिया गया कि वह किसानों को खेतों में आग लगाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करे और साथ ही उन्हें फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जा रही कृषि मशीनरी के बारे में भी जानकारी दे।

    उन्होंने एसडीएम को पराली जलाने की घटनाओं के प्रति संवेदनशील गांवों का दौरा करने और किसानों और हितधारकों से संपर्क स्थापित करके पर्यावरण पर पराली जलाने के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया। उपायुक्त वरजीत वालिया द्वारा किसानों से गेहूं की पराली में आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि आग से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है।

    No comments:

    Post a Comment