बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) की संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की कक्षाजयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में एलईडी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशि वितरित की। इस दौरान प्रदेश में नव निर्मित 10 छात्रावासों का लोकार्पण एवं 17 छात्रावासों का शिलान्यास किया गया। इनमें बालोतरा जिले के सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी शामिल रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में अंबेडकर पुरस्कार प्रदान किए गए तथा नवाचार के रूप में ‘समाधान साथी’ चैटबोट का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तीन लाभार्थियों एवं मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के पांच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि दी गई।
जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सात लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सहायता राशि वितरित की गई। इसमें सुवा देवी को 51 हजार रुपए तथा अन्य लाभार्थियों—भंवराराम, प्रभुराम, मूलाराम, हंसराज, घमंडीराम एवं प्रभुलाल—को 31 हजार से 41 हजार रुपए तक के डमी चेक व स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा संविधान की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment