डिजिटल जनगणना: बालोतरा में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न; अब घर बैठे 'स्व-गणना' के लिए ग्रामीणों को करेंगे प्रेरित - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, April 22, 2026

    डिजिटल जनगणना: बालोतरा में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न; अब घर बैठे 'स्व-गणना' के लिए ग्रामीणों को करेंगे प्रेरित

    बालोतरा:ABD WEB NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी)  भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के काम को सटीक बनाने के लिए फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को नगर परिषद सभागार में संपन्न हुआ।
    समापन अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) भुवनेश्वर सिंह चौहान ने प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल सरकारी विभाग का काम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है। उन्होंने आंकड़ों की शुद्धता पर जोर देते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही भविष्य की प्रभावी योजनाओं की आधारशिला बनते हैं।
    *एक गांव को 'गोद' लेंगे ट्रेनर्स, बनेगा डिजिटल मॉडल*
    एडीएम चौहान ने एक नई पहल का सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक फील्ड ट्रेनर कम से कम एक गांव या ग्राम पंचायत को गोद ले। वहां शत-प्रतिशत 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) सुनिश्चित करवाकर डिजिटल जनगणना का एक आदर्श मॉडल विकसित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मोबाइल एप के उपयोग और जनसंपर्क कौशल में निपुण बनाया जाए ताकि कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से छूट न पाए।
    3 दिन चला तकनीकी प्रशिक्षण
    उप जिला जनगणना अधिकारी दीपाराम ने बताया कि 20 से 22 अप्रैल तक चले इस सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉ. अशोक कुमार और ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी शिव प्रसाद खींची ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बालोतरा नगर परिषद, समदड़ी नगर पालिका सहित सिवाना, पाटोदी, पचपदरा और कल्याणपुर तहसील के ट्रेनर्स ने हिस्सा लिया।
    इनकी रही मौजूदगी:
    इस दौरान जिला समन्वयक सरूपाराम जांगिड़, उगराराम, प्रभुराम, मुकेश राजपुरोहित और गौतम कुमार जीनगर सहित जनगणना प्रकोष्ठ के कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रशिक्षकों ने निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

    No comments:

    Post a Comment