बकलोह /- 17 अप्रैल जिला चंबा के भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ाना के गांव नडीनाल के एक व्यक्ति ने मकान के लेंटर के निकले हुए सरिए से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गिरधारी लाल अपनी पत्नी के साथ कई सालों से कुमलाडी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को भी सुबह के समय गिरधारी की पत्नी बकलोह क्षेत्र में किसी घर पर कार्य करने के लिए गई हुई थी।और 11 बजे के करीब कुमलाडी का एक व्यक्ति जब रास्ते से जा रहा था उसने गिरधारी को लेंटर के निकले हुए सरिए के फंदे से लटका हुआ देखा । व्यक्ति ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों उसकी पत्नी और पूर्व प्रधान को दी पूर्व प्रधान ने इस घटना बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही लोगों ने गिरधारी के शव को नीचे उतार दिया था पुलिस की जांच पड़ताल में गिरधारी के परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका न जताने के बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल चुबाड़ी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Friday, April 17, 2026
Home
Unlabelled
चिलामा पंचायत के कुमलाडी गांव में न नदी नल के नड़ीनाल के एक की एक व्यक्ति ने लगाया फंदा
चिलामा पंचायत के कुमलाडी गांव में न नदी नल के नड़ीनाल के एक की एक व्यक्ति ने लगाया फंदा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment