डलहौजी का गुमशुदा व्यक्ति नीलकंठ का गला सड़ा लाश मकान के पीछे नाली में मिला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, April 16, 2026

    डलहौजी का गुमशुदा व्यक्ति नीलकंठ का गला सड़ा लाश मकान के पीछे नाली में मिला।

     आज दिनांक 11-04-2026 को श्रीमति गीता पत्नी मृतक नीलकमल उर्फ मिठठू स्पुत्र श्री योगराज निवासी वार्ड न0 -04 सदर वाजार डलहौजी डा0 व तह0 डलहौजी जिला चम्बा (हि0प्र0) व उम्र 37 वर्ष ने हाजिर थाना आकर अपने पति मृतक नीलकमल उपरोक्त की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें तैहरीर करवाया था कि इसका पति दिनाँक 03-04-2026 को विना बतलाए घर से कहीं चला गया है जिसकी काफी तलाश करी गई है जिस पर थाना में मृतक नीलकमल उपरोक्त की थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करी गई थी ,जिसकी काफी तलाश की जा रही थी ,जो आज दिनाँक 16-04-2026 समय करीव 10-57 बजे प्रातः श्री बलराज खन्ना निवासी ओक ग्रो क्लब रोड़ डलहौजी ने अपने मोबाईल फोन 88942-07280 पर थाना में सूचना दी कि ,मेरे घर के पिछली तरफ नाली में एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश पड़ी हुई है जिसमें बदवू आ रही है ,जो इसी इतलाह पर स0उ0नि0 कुलदीप सिहं मय पुलिस मुलाजमान के मौका मुकाम ओक ग्रो क्लब रोड़ डलहौजी नजद रिहायशी मकान बलराज खन्ना के पहुंचा तो वहां पर बलराज खन्ना व कमेटी के सदस्यों को लेकर मकान के पीछे नाली में पत्थरों व लकड़ियों के बीच एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली जो कि काफी सड़ गल चुकी थी । जिसमें कीड़े भी लगे हुए थे ,को नाली से वाहर निकाला तो पाया कि यह लाश कपड़ों व जूतो के पहचानने के अधार पर गुमशुदा व्याक्ति नीलकमल की होना व्यान हुआ ,जिस पर नीलकमल के परवार वालों को फोन करके मौका पर बुलाया गया ,मौका पर पहुंचने पर उक्त लाश की शिनाख्त नीलकमल की पत्नी गीता ,उसके बेटे हिमांशू व पिता योगराज ने की तथा बताया कि यह लाश नीलकमल उपरोक्त की है । जो घर से निकलते समय इसने फोजी रगं का रंग विरगां लोअर व नीले रगं की जैकेट व भूरे रगं के जूते पहने हुए थे । यह नीलकमल की ही लाश है । तस्दीक हालात व सरसरी दरयाप्त से नीलकमल की मृत्यु ओक ग्रो क्लब रोड़ डलहौजी नजद रिहायशी मकान बलराज खन्ना सड़क के किनारे ढांक के नीचे करीव 40-50 फुट नीचे गिर कर बलराज खन्ना के मकान के पीछे नाली में गिरने के कारण हुई है । जिस पर परिवार वालों के व्यान कलमवन्द किए गए जिन्होने नीलकमल की मृत्यु पर किसी भी प्रकार का कोई शक शुलाह जाहिर न किया है । जो तस्दीक हालात व व्यानात से नीलकमल की मृत्यु ढांक से नीचे गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है । मृतक की नाश के फोटोग्राफ ली जाकर मृतक के फार्म न0 25-35 ए व 25-35 बी पुर करके मृतक की नाश का पोस्टमार्टम सी0एच0 डलहौजी में करवाकर मृतक की नाश को बाद पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के हवाले की गई । प्रथम दृष्टिया से नीलकमल उपरोक्त की मौत ढांक से गिरने के कारण होना पाई जा रही है ,जो प्रारम्भिक तौर जेर धारा 194 भा0न0सहितां तेहत कार्यवाही स0उ0नि0 कुलदीप सिहं अन्वेषणाधिकारी थाना डलहौजी द्वारा अम्ल में लाई जा रही है ।



    No comments:

    Post a Comment