Wednesday, April 22, 2026
शपथ ग्रहण समारोह: 'सेवा के पथ पर समर्पित भाव से आगे बढ़ेगी वीरा की नई टीम'
बालोतरा:ABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र, बालोतरा के वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी एवं नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय 'माई पिच पॉइंट कैफे' में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सेवा संकल्पों के साथ नई टीम ने पदभार ग्रहण किया।
दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रभा सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि शांतिलाल डागा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व अध्यक्ष चंद्रा बांलड ने स्वागत उद्बोधन दिया, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष रेखा पी. डोसी ने केंद्र की सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष यशोदा बांलड ने वर्षभर का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। वीरा केंद्र की ओर से अतिथियों का माला व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया।
इन्होंने ली पद की शपथ
महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा पी. डोसी (चोपड़ा), सचिव डिम्पल श्रीश्रीमाल एवं कोषाध्यक्ष यशोदा बांलड को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, जोन सचिव प्रमिला सालेचा ने नए सदस्यों को संस्था की रीति-नीति की शपथ दिलाकर संगठन से जोड़ा।
सेवा की कसौटी पर खरा उतरने का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा डोसी ने अपने संबोधन में कहा कि वे सेवा के इस मार्ग पर तन-मन-धन से सभी को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ेंगी और संस्थान की उम्मीदों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जालोर इंस्पेक्टर डिंपल कुंवर एवं जोधपुर से नीतेश राठौड़ ने शिरकत कर नई टीम को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रियंका गहलोत व दिव्या डोसी ने किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संरक्षक पारसमल भंडारी, गवर्निंग काउंसिल मेंबर जेवरीलाल मेहता, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष जेवरीलाल हुंडिया, वर्धमान केंद्र अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, कृष्ण सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, वीरा उपाध्यक्ष संगीता भंसाली, नीता गर्ग, अरुणा मंडोवरा, संतोष जिंदल, उषा चोपड़ा, अश्विनी अग्रवाल सहित कई सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Tags
# राजस्थान दर्पण
About मोहम्मद असरफ मारोठी,राज्य ब्यूरो चीफ राजस्थान।
राजस्थान दर्पण
Tags
राजस्थान दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment