Tuesday, April 14, 2026
'मावां-धियां सत्कार योजना' का आगाज़।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मान सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। आज मंगलवार को जिला जालंधर के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से 'मावां- धियां सत्कार योजना' की आधिकारिक शुरुआत की गई। यह योजना केवल एक वित्तीय सहायता मात्र नहीं है, बल्कि राज्य की महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्वाभिमान को बढ़ाने वाला एक ठोस कदम माना जा रहा है।
योजना की मुख्य विशेषताएं :
वित्तीय लाभः योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1000 से ₹1500 तक की मासिक सम्मान राशि सीधे उनके खातों में प्रदान की जाएगी।
पायलट प्रोजेक्ट :
इस योजना का आगाज़ एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। 15 अप्रैल 2026 से राज्य के 9 विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया शुरू होगी।
राज्यव्यापी विस्तार :
पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद, 15 मई 2026 से शेष सभी 108 निर्वाचन क्षेत्रों में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।
पंजीकरण सुविधा :
महिलाओं की सुविधा के लिए पूरे पंजाब में 26,000 से अधिक केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।
आर्थिक और सामाजिक आज़ादी का नया अध्याय :
सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर की चारदीवारी से बाहर निकालकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह राशि महिलाओं को उनकी छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहने देगी।
"हमारी सरकार महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 'मावां-धियां सत्कार योजना' राज्य की हर महिला के सम्मान को बहाल करने और उन्हें उनका हक दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment