ऑपरेशन कालनेमी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 8, 2025

    ऑपरेशन कालनेमी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : 
    * बच्ची को शिकार बना नीलकंठ का चोला पहन घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी दबोचा।

    * माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान।

    * बच्ची को मनोकामना पूरी होने का लालच दे शिकार बनाने का है आरोप।

    * संयुक्त ऑपरेशन में कोतवाली ज्वालापुर और श्यामपुर एवं सीआईयू टीम की रही अहम भूमिका।

    * गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बन गया कालनेमि ढोंगी बाबा, हरिद्वार पुलिस ने प्लान किए फेल।

    * सच सामने आने से अचरज में आमजन, हरिद्वार पुलिस कार्यवाही का कर रहे पुरजोर समर्थन।
    धार्मिक आस्था एवं विश्वास का फायदा उठाकर गलत कृत्य कर रहे आपराधिक तत्वों के आडंबरों का पर्दाफाश करने के लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है।

    एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में ऑपरेशन कालनेमी के तहत लगातार कार्यवाही कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज दिनांक 07.08.2025 को बड़ी सफलता अर्जित करते हुए बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोचा।

    बीते रोज पुलिस टीम को चण्डीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति भगवान शिव का वेश धारण कर घुमते हुए मिला। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति की हरकतों में आए बदलाव से संदिग्धता प्रकट होने पर पुलिस कर्मियों ने जब उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उक्त बहरूपिए ने अपना परिचय दीपक सैनी निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर के रुप में देते हुए बताया कि वह लडकियो व महिलाओं को शिव भगवान का आशीर्वाद/प्रसाद देकर उनकी मनोकामना पूर्ण होने का आश्वासन देता है।
    टीम कॉर्डिनेशन स्थापित कर उक्त व्यक्ति की विस्तृत जानकारी एकत्रित की गई तो सामने आया कि वह थाना श्यामपुर पर पूर्व में दर्ज मु0अ0सं0 72/2025 धारा 65 (1) बी0एन0एस व धारा 3/4 (2) पोक्सो अधि० में वांछित है जिसमें उस पर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर एवं झूठे प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप हैं।

    कथित बहुरुपिए दीपक सैनी को हस्वकायदा पुलिस हिरासत में लेकर थाना श्यामपुर लाया गया। नियम मुताबिक अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

    कालनेमी बाबा के कृत्य :-

    उक्त आरोपी खुद को परम ज्ञानी एवं त्रिकालदर्शी शिवभक्त बताकर भोली-भाली महिलाओं और छोटी बच्चियों को बहला फुसला कर प्रसाद खिला गलत कार्य करता था। पुलिस टीम आरोपी का शिकार बनी अन्य महिलाओं/बच्चियों की भी तलाश कर रही है ताकी ढोंगी बाबा को उसके किए कार्यों के लिए सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

    लंबा है आपराधिक इतिहास :-

    आरोपी पर अपनी पत्नि से मारपीट, गाली-गलौच कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में थाना मंडी जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में दहेज अधिनियम तथा भा.द.वि. की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त भी धार्मिक स्वतंत्रता को आघात करने बलवा, मारपीट, शांतिभंग के आरोपों में कोतवाली ज्वालापुर में विभिन्न मुकदमें दर्ज हैं।

    कथित कालनेमी का विवरण :-

    दीपक कुमार सैनी पुत्र श्री रणवीर सिंह सैनी निवासी गली नं0 B-9 सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.