अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता, काफ़ी समय से फरार वारंटी को धर दबोचा।
* ₹5000 का ईनामी आरोपी है अभियुक्त, गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने।
* जल्द अमीर बनने की चाहत में आरोपी ने मनी ग्रोथ मार्केटिंग में लगाये थे धोखाधड़ी के पैंसे।
माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील करने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल हरिद्वार पुलिस द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुपालन में कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा मुक़दमा अपराध संख्या 258/25 धारा 318(4), BNS से संबंधित वांछित आरोपी मोहम्मद यूसुफ ख़ान पुत्र याकूब खान को धनौरी पुल से आगे नेशनल कॉलेज के पास से दबोचने में सफलता हासिल की गई है।
आरोपी द्वारा मुस्लिम फण्ड से सस्ते दरों पर लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की धोखाधड़ी की गई है जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया था।
आरोपी काफ़ी शातिर है जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसकी गिरफ़्तारी पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी ने लाखों की धोखाधड़ी कर सारे पैसे मनी ग्रोथ मार्केटिंग में लगाये ताकि जल्दी से अमीर बन सके।
हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्त का नाम पता :-
* मौ० युसुफ खांन पुत्र याकूब खान निवासी वी0-63 सैक्टर-12 शास्त्री नगर नियर कुबा मस्जिद मेरठ जिला मेरठ उ०प्र० उम्र-47 वर्ष।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.