हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वीरवार को शिमला और चंबा जिलों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने जान ले ली।
शिमला के रामपुर उपमंडल के तकलेच इलाके में मीरा नाम की युवती पर खालटूनाला के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। गंभीर चोट लगने पर उसे तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चंबा में भी इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रशासन ने खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.