हिमाचल की जनता बदलाव के लिए ललायत, बनेगी बसपा सरकार: आकाश आनंद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 5, 2025

    हिमाचल की जनता बदलाव के लिए ललायत, बनेगी बसपा सरकार: आकाश आनंद



    डी ० पी ० रावत| ऑनलाइन डैस्क 

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और अगली बार प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। वे रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित बाबा सोहन सिंह भकणा भवन में आयोजित हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ इकाइयों की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।



    बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्रम नायर ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचली पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां आकाश आनंद और अन्य अतिथियों को नीली पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।



    2027 में हिमाचल में बनेगी बसपा सरकार



    आकाश आनंद ने कहा कि देशभर में पार्टी समीक्षा बैठकें कर रही है ताकि लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी बसपा सरकार बनाएगी।


    हिमाचल संगठन की हुई समीक्षा



    बैठक में हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक और प्रभारी दयाचंद ने संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को पूरी तरह से सक्रिय किया जा रहा है।


    प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद


    बैठक में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बसपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:


    विजय वाहड़ी (प्रदेश उपाध्यक्ष),


    ज्ञानचंद भाटिया (प्रदेश महासचिव),


    प्रो. एम एल साहनी, प्रो. प्रेम कुमार हवाल,


    रमेश चंद भटोली, डी आर भाटिया (मंडी जोन),


    विजय कौंडल (कांगड़ा जोन),


    प्रवीण कौशल (हमीरपुर जोन),


    नरेंद्र जयसवाल (शिमला जोन),


    अनूप राम (जिला कुल्लू), बलवंत सिंह (जिला मंडी),


    अनिल कपूर नेगी (किन्नौर), वीरेंद्र कुमार भाटिया (सोलन),


    कमल पांजला (ऊना), डॉ. महेंद्र राम,


    साली राम, रत्न चांद कटोच, हेम सिंह,


    नरेंद्र कुमार, जीवन कुमार, हरनाम सिंह,


    डॉ. जोगिंदर सिंह और अन्य पदाधिकारी।



    पार्टी की ताकत से संतुष्ट दिखे आकाश आनंद


    आकाश आनंद ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में पार्टी की बढ़ती ताकत से वे बेहद संतुष्ट हैं और कार्यकर्ताओं में जोश और अनुशासन की भावना देखकर भरोसा है कि आने वाले चुनावों में बसपा एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी।




    ---


    📌 नोट: यह समीक्षा बैठक बसपा की आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.