डी० पी० रावत।
निरमण्ड/कुल्लू | 2 अगस्त
श्रद्धा, सेवा और समर्पण की मिसाल बनी इस वर्ष की श्रीखंड महादेव यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यात्रा के समापन पर यात्रा ट्रस्ट की ओर से उपाध्यक्ष एवम् उप मण्डलाधिकारी (ना०) व उप मण्डल दण्डाधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह ने उन सभी का दिल से आभार जताया गया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इसके सफल आयोजन में योगदान दिया।
बचाव दलों (ABVIMAS, SDRF, होम गार्ड, पुलिस), सेक्टर मजिस्ट्रेट, बेस कैंपों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी, और अन्य सभी प्रशासनिक विभागों ने अपनी जिम्मेदारी न सिर्फ बखूबी निभाई, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ट्रस्ट ने विशेष तौर पर उपायुक्त महोदय व समस्त जिला प्रशासन का धन्यवाद किया, जिनके सक्षम मार्गदर्शन, दिशा-निर्देशों और सतत सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सका।
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों और सभी ट्रस्टीगण भी लगातार सहयोग करते रहे। मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा की व्यापक कवरेज ने देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को श्रीखंड की पवित्रता और व्यवस्थाओं से जोड़े रखा, इसके लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
यात्रा ट्रस्ट ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यही सहयोग भविष्य में इस पावन यात्रा को और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.